ऑस्ट्रेलिया ने बनाया वनडे विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को वनडे विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप दर्ज की। डेविड वॉर्नर और मिचल मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी की। पिछला रिकॉर्ड ब्रैड हैडिन और शेन वॉटसन के नाम था जिन्होंने वनडे विश्व कप-2011 में कनाडा के खिलाफ 183 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


