Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹2000 के 97.62% नोट आए वापस, अब भी चलन में हैं ₹8,470 करोड़ मूल्य के नोट: आरबीआई

short by अभिजात कांडपाल / on Friday, 1 March, 2024
आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि ₹2000 के 97.62% नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। आरबीआई के मुताबिक, फिलहाल ₹8,470 करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट प्रचलन में हैं। गौरतलब है, 19 मई, 2023 को ₹2000 के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा के समय ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के नोट प्रचलन में थे।
read more at ABP न्यूज़