सिंगापुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भारतीय मूल के मंत्री एस ईश्वरन ने दिया इस्तीफा
सिंगापुर में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय मूल के परिवहन मंत्री एस ईश्वरन ने सत्तारूढ़ पीपुल्स ऐक्शन पार्टी के सांसद और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ली सीन लूंग को भेजे इस्तीफे में कहा है कि वह सभी आरोपों को खारिज करते हैं और अपनी छवि को साफ करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


