सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में लगाई 44 स्थान की छलांग
इंग्लैंड के खिलाफ 10 जुलाई को अपने टी20I करियर का पहला शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में 44 स्थान की छलांग लगाकर 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार के 732 रेटिंग अंक हैं जो उनके अब तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। सूर्यकुमार शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज़ हैं।
read more at ICC


