टी20 विश्व कप में यूएसए-बांग्लादेश का अभ्यास मैच खराब मौसम के चलते हुआ रद्द
डलास (अमेरिका) के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में मंगलवार को बांग्लादेश और अमेरिका के बीच होने वाला टी20 विश्व कप का अभ्यास मैच खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया। इससे पहले तूफान के चलते स्टेडियम में लगी टीवी स्क्रीन टूट गई थी। टूर्नामेंट के दौरान रीप्ले और ग्राफिक्स के लिए इस स्क्रीन को स्टेडियम में लगाया गया था।
read more at इंडिया टीवी


