बीजेपी सांसद निरहुआ ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन से पहले रामलला केे किए दर्शन
आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद व अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और कहा, "मैं सौभाग्यशाली हूं कि नामांकन से पहले मुझे रामलला के दर्शन करने का अवसर मिला।" इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री आम्रपाली भी नज़र आईं। गौरतलब है, निरहुआ लोकसभा चुनाव के लिए आज (बुधवार) नामांकन दाखिल करेंगे।
read more at News24


