Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मिज़ोरम के मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर 10 नवंबर को फिर से होगी वोटिंग

short by श्वेता भारती / on Thursday, 9 November, 2023
मिज़ोरम के 20-आइज़ोल दक्षिण III विधानसभा क्षेत्र में 13-मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर 10 नवंबर को दोबारा वोटिंग होगी और सुबह 7 बजे-शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला लिया है। आयोग ने मुनादी कराकर लोगों को दोबारा मतदान की जानकारी देने का आदेश दिया है।