Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹1 लाख का इनामी गैंगस्टर काला राणा दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार

short by नदीम अनवर / on Wednesday, 2 March, 2022
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ₹1 लाख के इनामी गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस के अधिकारी के अनुसार, "अभी वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है...हम उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लेंगे।" हरियाणा में हत्या व जबरन वसूली समेत कम-से-कम 30 गंभीर आपराधिक मामलों का आरोपी राणा थाईलैंड में छिपा हुआ था।