राजस्थान में लोहे की रेलिंग से टकराई कार, चालक के शरीर के आर-पार हुई रॉड
जयपुर (राजस्थान) में सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलटने के बाद सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में लोहे की एक रॉड कार चला रहे शख्स के शरीर के आर-पार हो गई। सिविल डिफेंस की टीम ने कटर से रॉड काटकर चालक को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
read more at X (formerly Twitter)


