कर्नाटक के मंत्री के 'भगवा झंडे' बयान पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में रातभर दिया धरना
कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने राज्य के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा के 'भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है' बयान को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करते हुए रातभर धरना दिया। तस्वीरों में कांग्रेस विधायकों को फर्श पर सोते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, "ईश्वरप्पा के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होने तक...धरना जारी रहेगा।"
read more at ABP न्यूज़


