हममें से कुछ खिलाड़ी 100% फिट नहीं हैं, ड्रेसिंग रूम में कोई तो बीमारी फैली है: संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपनी टीम के आईपीएल 2024 के क्वॉलिफायर 2 में पहुंचने के बाद कहा है, "हममें से कुछ खिलाड़ी 100% फिट नहीं हैं...मैं भी 100% फिट नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "ड्रेसिंग रूम में कोई तो बीमारी फैली है, बहुत खांसी आ रही है और कुछ लोग थोड़े अस्वस्थ हैं...लेकिन अब हमारे पास लय है।"
read more at The Print


