अंबेडकर जयंती पर देशभर में 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' दिवस मनाएगी 'आप'
दिल्ली के मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देशभर में 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि देश के 24 राज्यों की राजधानियों में पार्टी कार्यालयों में 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा।
read more at भाषा


