भारत-श्रीलंका वनडे से पहले गुवाहाटी स्टेडियम में सांप भगाने के लिए केमिकल्स का हुआ छिड़काव
भारत-श्रीलंका पहले वनडे से पूर्व असम के गुवाहाटी स्थित बरसापारा स्टेडियम में आयोजकों ने सांपों को भगाने के लिए रसायन का छिड़काव किया है। असम क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष तरंग गोगोई ने कहा, "मच्छरों को भगाने के लिए की गई फॉगिंग के अलावा हम स्टेडियम व कॉम्प्लेक्स में ऐंटी-स्नेक केमिकल्स का स्प्रे किया है।" पहला वनडे मंगलवार को खेला जाएगा।


