मिलिंद सोमन ने तस्वीर खिंचवाने से पहले पैपराज़ी से कराए 20-20 पुशअप्स, सामने आया वीडियो
अभिनेता मिलिंद सोमन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह उनकी तस्वीरें खींचने आए पैपराज़ी से 20-20 पुशअप्स करवाते नज़र आ रहे हैं। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मिलिंद फोटोग्राफरों का कैमरा पकड़े दिखे और वहां मौजूद लोगों को 'आज पसीना निकलेगा तेरा' और 'सारा पेट अंदर हो जाएगा' कहते सुना जा सकता है।


