क्या हैं 2 साल से कम उम्र के बच्चों को अतिरिक्त चीनी खिलाने के खतरे?
मीठा खाने की लत रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ 2 साल से कम उम्र के बच्चों को अतिरिक्त चीनी न देने की सलाह देता है। अपोलो अस्पताल की डॉ. ऋचा चतुर्वेदी ने बताया कि इससे मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज़, हृदय संबंधी बीमारी और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। बकौल चतुर्वेदी, शैशवावस्था में अधिक चीनी खाने से दांत खराब हो सकते हैं।


