यूएस में रेल पटरियों पर एमेज़ॉन के खाली पैकेजेस की तस्वीरें हुईं वायरल
लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में मालगाड़ियों से चोरियों में वृद्धि के बीच रेल की पटरियों पर फेडएक्स, एमेज़ॉन व अन्य रिटेलर्स के खाली पैकेजेस के ढेर दिखाती तस्वीरें वायरल हुई हैं। रेल ऑपरेटर यूनियन पैसिफिक के मुताबिक, दिसंबर-2020 से चोरियों में 160% वृद्धि हुई। बकौल रिपोर्ट्स, चोर मालगाड़ियों के रुकने पर ताले तोड़ते हैं और खाली बॉक्स छोड़कर भाग जाते हैं।
read more at AP


