मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की जगह आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल
मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के चोटिल होकर आईपीएल-2022 से हटने के बाद उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। आकाश मधवाल दाएं हाथ के पेसर हैं और वह 2019 से घरेलू स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस के प्री-सीज़न कैंप में सपोर्ट टीम के सदस्य के तौर पर चुना गया था।
read more at Mumbai Indians


