मलयाली अभिनेताओं के साथ काम करना ऐक्टिंग स्कूल जाने जैसा है, वे शानदार हैं: समांथा
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने कहा है कि मलयाली अभिनेताओं के साथ काम करना ऐक्टिंग स्कूल जाने जैसा है। उन्होंने कहा, "जब हम साथ काम करते हैं तो हमारा एक कम्फर्ट लेवल होता है। मलयाली अभिनेता व अभिनेत्रियां आपको हैरान कर देंगे। उनका अभिनय कौशल बेहतरीन है।" समांथा की आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


