Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी द्वारा पंजाब में विधायकों को ₹25 करोड़ की पेशकश करने के ‘आप’ के आरोपों के बाद केस दर्ज

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 14 September 2022
पंजाब में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर राज्य सरकार को गिराने की कोशिश के आरोपों के बाद पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पिछले एक हफ्ते में 7-10 'आप' विधायकों से संपर्क किया। बकौल चीमा, विधायकों को खेमा बदलने के लिए ₹25-₹25 करोड़ की पेशकश की गई।
read more at Twitter