राजस्थान के निर्माणाधीन मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति की गई खंडित
भीलवाड़ा (राजस्थान) के भगवानपुर में एक निर्माणाधीन मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति अज्ञात लोगों द्वारा खंडित कर दी गई है। मंदिर में पूजा की वस्तुएं भी अस्त-व्यस्त मिलीं। वहीं, इस घटना की जानकारी होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बाज़ार को बंद करवा दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
read more at Public


