शिंज़ो आबे की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जापान के टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की राजकीय अंत्येष्टि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि आबे की जुलाई में एक भाषण देने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
read more at News18 हिंदी


