Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

20 वर्षीय अमेरिकी नागरिक दिल्ली एयरपोर्ट पर 6 ज़िंदा कारतूसों के साथ पकड़ा गया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 24 May, 2023
'एएनआई' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सीआईएसएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर 20 वर्षीय अमेरिकी नागरिक गेब्रियल ऐलन कोडर को 6 ज़िंदा कारतूसों के साथ हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से हेलसिंकी (फिनलैंड) जा रहा था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
read more at ANI