उबर ने दिल्ली में 21 किमी की यात्रा के लिए वसूले ₹1,525; 'जीपीएस एरर' को ठहराया ज़िम्मेदार
उबर ने दिल्ली में एक महिला से गुरुवार को 21 किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹1,525 वसूल लिए। महिला की शिकायत के बाद पता चला कि किसी भी राज्य की सीमा पार न करने के बावजूद बिल में उत्तर प्रदेश अंतर्राज्यीय शुल्क और दो बार नगर निगम कर लगाया गया था। उबर ने इसके लिए 'जीपीएस एरर' को ज़िम्मेदार ठहराया।
read more at Times Now


