दिल्ली में कल 'यशोभूमि' के उद्घाटन के मद्देनज़र किन रूट्स पर प्रभावित रहेगा यातायात?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा द्वारका में कन्वेंशन सेंटर 'यशोभूमि' का उद्घाटन किए जाने से पहले यातायात प्रतिबंधों और डायवर्ज़न की जानकारी दी है। एनएच-48 से निर्मल धाम नाला (यूईआर-II) रूट पर पूरे दिन आवाजाही बंद रहेगी। द्वारका सब-सिटी और पश्चिमी दिल्ली में रहने वालों को पालम फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
read more at ABP न्यूज़


