बिहार में यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
बिहार के वैशाली में शुक्रवार को एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे जिन्होंने आग लगने के बाद बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस के चालक ने बताया कि बस पटना से गोपालगंज जा रही थी और शॉर्ट सर्किट के चलते बस में आग लगी थी।
read more at हिन्दुस्तान


