एयरपोर्ट के काउंटर पर बोर्डिंग पास जारी करने के बदले अब नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क: सरकार
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसे जानकारी मिली है कि एयरलाइंस एयरपोर्ट के काउंटर्स पर चेक-इन करने वाले यात्रियों से बोर्डिंग पास जारी करने के बदले अतिरिक्त शुल्क लेते हैं। बकौल मंत्रालय, "एयरलाइंस को सलाह दी जाती है कि...वे कोई अतिरिक्त शुल्क न लें...क्योंकि इसे वायुयान नियम-1937 के नियम 135 के तहत 'टैरिफ' नहीं माना जा सकता।"
read more at Twitter


