पंजाब के सीएम चन्नी ने पीएम मोदी की हत्या की साज़िश रची थी: असम के सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे में हुई सुरक्षा चूक को लेकर बुधवार कहा, "यह कोई संयोग नहीं बल्कि...साज़िश थी।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की हत्या का...षड्यंत्र कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री (चरणजीत सिंह चन्नी) ने मिलकर रचा था।" उन्होंने पंजाब के सीएम चन्नी की गिरफ्तारी की भी मांग की।


