पाक के समुद्री अतिक्रमण के प्रस्ताव को भारत सहन करेगा?: कच्चातीवु पर श्रीलंका के पूर्व राजनयिक
भारत में श्रीलंका के पूर्व राजदूत ऑस्टिन फर्नांडो ने कच्चातीवु द्वीप विवाद को लेकर कहा है कि अगर भारत श्रीलंकाई समुद्री अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा पार करता है तो इसे श्रीलंका की संप्रभुता के उल्लंघन के तौर पर देखा जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर गोवा के पास पाकिस्तान इस तरह के समुद्री अतिक्रमण का प्रस्ताव रखता है...तो भारत क्या यह सहन करेगा?"


