एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मियों ने एयरलाइन पर लगाया कुप्रबंधन का आरोप, बोले- हो रहा भेदभाव
एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू के सदस्यों ने एयरलाइन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा है कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। केबिन क्रू के सदस्यों के मुताबिक, एयरलाइन में जिन कर्मचारियों ने उच्च रैंक के लिए साक्षात्कार दिया था उन्हें साक्षात्कार पास करने के बाद भी निचले ओहदे की नौकरी की पेशकश की गई।
read more at भाषा


