Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओनिर की फिल्म से भारतीय सेना की छवि खराब हो सकती थी: एनओसी न देने पर सरकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 11 February 2022
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने निर्माता-निर्देशक ओनिर की गे सैन्य अधिकारी पर आधारित फिल्म को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं देने की वजह शुक्रवार को लोकसभा में बताई। उन्होंने कहा, "फिल्म में कश्मीर में तैनात एक सैनिक के संबंध एक स्थानीय युवक से दिखाए गए थे...फिल्म से भारतीय सेना की छवि खराब हो सकती थी इसलिए एनओसी नहीं दी गई।"