Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया एक्सप्रेस की कालीकट-दुबई फ्लाइट के कार्गो एरिया में मिला सांप, जांच शुरू

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Saturday, 10 December, 2022
केरल के कालीकट से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की बी737-800 उड़ान के कार्गो एरिया में शनिवार सुबह अधिकारियों को एक सांप मिला। घटना के बाद भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया और घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है।