Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नए नियमों के अनुसार किन श्रेणी की महिलाएं 24 हफ्ते तक गर्भपात के लिए पात्र हैं?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 14 October 2021
केंद्र सरकार ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) नियम, 2021 अधिसूचित किया है जिसके तहत कुछ विशेष श्रेणी की महिलाओं के गर्भपात के लिए गर्भावधि की सीमा 20 सप्ताह से 24 सप्ताह कर दी गई है। इनमें यौन उत्पीड़न या बलात्कार पीड़िताएं, नाबालिग, ऐसी महिलाएं जिनकी वैवाहिक स्थिति गर्भावस्था के दौरान बदल गई हो और विकलांग महिलाएं शामिल हैं।