जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ वाहन पर ग्रेनेड हमला, एक युवक घायल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार रात केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वाहन को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया गया। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि यह हमला भीड़भाड़ वाले इलाके में किया गया और निशाना चूक जाने से इसमें एक स्थानीय युवक घायल हो गया। बकौल पुलिस, अपराधी को पकड़ने के लिए इलाके में ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
read more at ABP न्यूज़


