Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ठाकरे व शिंदे ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 12 July, 2022
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "हमारे सभी विधायक (शिवसेना के बागी गुट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें (द्रौपदी मुर्मू) वोट देंगे।" गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं।