एमपी के सतना में कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के बाद 12 बच्चे डर से हुए बेहोश: अधिकारी
सतना (मध्य प्रदेश) के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक अवधिया ने कहा है कि शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन की डोज़ लगने के बाद 12 बच्चे 'डर' के कारण बेहोश हो गए। बकौल अधिकारी, "उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हम मामले की जांच करेंगे।" अवधिया ने कहा, "सभी बच्चों को होश आ गया और उनके वाइटल सामान्य है।"
read more at ANI


