ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र पीएम मोदी का यूएई दौरा हुआ रद्द
दुनियाभर में ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई और कुवैत दौरा रद्द हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी जनवरी 2022 की शुरुआत में दौरे के लिए जाने वाले थे जिसे अब फरवरी तक टाल दिया गया है। गौरतलब है कि यूएई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1846 मामलों की पुष्टि हुई।
read more at Hindustan Times


