Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कठिन समय में कश्मीरी पंडितों के साथ है महाराष्ट्र, उन्हें अधर में नहीं छोड़ेंगे: सीएम ठाकरे

short by तान्या झा / on Sunday, 5 June, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में हो रही नागरिकों की लक्षित हत्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "कश्मीरी पंडितों के लिए जो भी संभव होगा...हम करेंगे...उन्हें अधर में नहीं छोड़ेंगे।" बकौल ठाकरे, "शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाते...मैं केवल वादा कर सकता हूं...इस कठिन समय में महाराष्ट्र कश्मीरी पंडितों के साथ...मज़बूती से खड़ा रहेगा।"