भारत में दिखा अमेरिकी काला गिद्ध, 'दुर्लभ नज़ारे' की तस्वीर हुई वायरल
गुरुग्राम (हरियाणा) में हाल ही में एक अमेरिकी काला गिद्ध दिखा है। यह पक्षी अमेरिका, पेरू, सेंट्रल चिली व उरुग्वे का वासी है और कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह संभवत: पक्षियों के तस्करों के चंगुल से छूट गया होगा। इस पक्षी की तस्वीरें खींचने वालीं अनु माथुर ने बताया, "मुझे सूचित किया गया...भारत में यह दिखना दुर्लभ है।"


