अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए घर-घर में सर्वे कराएगी मणिपुर सरकार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अवैध प्रवासियों को 'सबसे बड़ा खतरा' बताते हुए कहा कि इनकी पहचान बड़ी समस्या बन गई है और इनका पता लगाने के लिए घर-घर में सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा, "जो भी मकान मालिक अवैध प्रवासियों को अपने घर में शरण देगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।"
read more at भाषा


