यूपी के माफिया डॉन बृजेश के बेटे से साइबर ठगों ने कंपनी की डीलरशिप के नाम पर ठगे ₹11 लाख
उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ से एक साइबर ठग ने ₹11 लाख ठग लिए। बकौल सिद्धार्थ, फरवरी में उन्होंने एक नामी पेंट कंपनी की डीलरशिप से जुड़ा ऑनलाइन विज्ञापन देखकर उसका आवेदन मांगा था और विज्ञापन में दिए नंबर से संपर्क करने के बाद ₹11,14,539 जमा करा दिए। इसके बाद वह नंबर बंद हो गया।
read more at LatestLY


