Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सरकार ने 15 साल तक बढ़ाई सीएनजी से चलने वाली टैक्सियों के परमिट की वैधता

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 20 June, 2023
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सीएनजी और अन्य स्वच्छ ईंधनों से चलने वाली टैक्सियों के परमिट की वैधता 15 साल तक बढ़ा दी। दरअसल, दिल्ली में पंजीकृत कई टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 74 के तहत वाहनों को जारी किए गए परमिट्स की वैधता में एकरूपता लाने की मांग की थी।