Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीएम रेड्डी द्वारा मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन से पहले आंध्र की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

short by shashank mishra / on Thursday, 7 April 2022
आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी द्वारा अपने मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन की तैयारियों के बीच उनकी पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को अंतिम कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रियों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री रेड्डी को इस्तीफा सौंपा। रेड्डी ने दिसंबर-2021 में मंत्रिपरिषद में फेरबदल की योजना बनाई थी लेकिन यह महामारी के चलते टल गया था।