ब्राज़ील के रोनाल्डो ने की सगाई, उनसे 14 साल छोटी मंगेतर ने शेयर कीं तस्वीरें
ब्राज़ील के फुटबॉल लेजेंड 46-वर्षीय रोनाल्डो ने अपनी 32-वर्षीय गर्लफ्रेंड सेलिना लॉक्स से सगाई कर ली है। सेलिना एक ब्राज़ीलियाई मॉडल व बिज़नेसवुमन हैं और दोनों 7 साल से ज़्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। रोनाल्डो के साथ की तस्वीरें शेयर करते हुए सेलिना ने लिखा, "मैंने हां कर दी! मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगी।"


