ऑटोरिक्शा चालक ने पुणे में 18 वर्षीय लड़की को किस कर गलत तरीके से छुआ, शिकायत दर्ज
पुणे (महाराष्ट्र) में एक ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ 18 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने और जबरन उसे किस करने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई है। बकौल पीड़िता, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और गलत तरीके से छुआ। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके मोबाइल में सचिन नाम से एक फोन नंबर सेव कर फरार हो गया।


