अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पंजाब में दिखे 2 ड्रोन, बीएसएफ की गोलीबारी के बाद लौटे वापस
पंजाब के गुरदासपुर और अमृतसर ज़िले में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास एक-एक ड्रोन देखे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गुरदासपुर में देखे गए ड्रोन पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गोलियां चलाईं जिसके बाद वह पाकिस्तानी सीमा की ओर लौट गया। वहीं, अमृतसर में देखा गया ड्रोन भी बीएसएफ की गोलीबारी के बाद लौट गया था।
read more at भाषा


