Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर किया गया 38%

short by रौनक राज / on Wednesday, 28 September, 2022
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) को 4% बढ़ाकर 38% कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना ₹12,852 करोड़ का बोझ आएगा।" उन्होंने आगे बताया कि यह फैसला 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होगा।