Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में युवक ने फोन पर पुलिस अफसर को दी धमकी; कहा- बेटे सहित उठवा लूंगा

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 28 July, 2023
राजस्थान के कोटा में लाखन मीणा नामक युवक ने फोन पर नयापुरा थाना अधिकारी रमेश मीणा को उनके बेटे सहित उठाने की धमकी दी है। उसने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई जैसा बनना चाहता है। पुलिस ने बताया कि वह गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है व कई मुकदमों में वांछित है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।