अमेरिका की क्लॉडिया गोल्डिन ने जीता अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
अमेरिकी अर्थशास्त्री और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लॉडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार-2023 का विजेता घोषित किया गया है। नोबेल समिति ने कहा कि उन्हें 'श्रम क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर हमारी समझ बेहतर करने' के लिए यह पुरस्कार दिया गया। गोल्डिन ने 'श्रम क्षेत्र में महिलाओं की ऐतिहासिक और समकालीन भूमिका' पर शोध किया था।
read more at ABP न्यूज़


