वेदांतु ने 424 कर्मचारियों की छंटनी की, सीईओ ने कहा- मुझे खेद है
एडटेक स्टार्टअप वेदांतु ने अपने 5,900 कर्मचारियों में से 424 की छंटनी की है। वेदांतु के सीईओ वामसी कृष्णा ने कहा, "मुझे खेद है…बाहरी माहौल ठीक नहीं है…यूरोप में युद्ध, मंदी की आशंका और यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने से महंगाई का दबाव बढ़ा है...और भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाज़ारों में भी भारी गिरावट आ रही है।"
read more at Moneycontrol


