Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरमनप्रीत कौर को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण

short by श्वेता भारती / on Saturday, 20 January, 2024
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण मिला है। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को भी समारोह का न्योता मिला है। समारोह के लिए सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और आर अश्विन को भी आमंत्रित किया गया है।